Poem Romantic Song

Life Partner

Written by Gaurav

” अगर किसी सफ़र पर आपको एक हमसफ़र मिल जाये तो सफ़र और भी हसीं हो जाता है और अगर वह हमसफ़र उम्र भर के लिए साथ दे दे तो पूरी ज़िन्दगी ही हसीन बन जाती है | दुनिया में बहुत से ऐसे काम है जो अकेले नही किये जा सकते | एक दोस्त, एक हमसफ़र की ज़रुरत हमेशा रहती है | यह किसी भी रूप में आपके सामने आ सकता है, जरूरी है तो बस इतना कि उसे पहचान सको और तैयार कर सको खुद को उसके साथ चलने के लिए “

दर्दे हालात के भँवर से डर गए होते,
आपका साथ न मिलता तो मर गए होते

आपके जैसा हंसी चेहरा कभी ना देखा,
आज जो देखा तो समझा की चाँद झूठा है,
मैंने जब से हंसी कहा तुमको ,
तबसे मुझसे भी चाँद रूठा है
चाँद से मैंने कहा इस सच को देख लेते तुम,
जो साथ मेरे अगर उसके घर गए होते

कभी ना सोचा था कि आपसे मिलेंगे यूँ,
मगर हालात पे किसका जोर चलता है,
वक़्त ने हमको जब मिला ही दिया,
फिर ज़माना क्यों हमसे से जलता है,
यही कहा मैंने चाहत से अगर तुम ना होते,
तो हम ना जाने इस हालत मै किधर गए होते

और बहुत से है ग़म ज़माने मे,
जिसको चुपचाप से हम सहते है,
एक बड़ा ग़म, कभी ना ये आये,
लोग जिसको जुदाई कहते है,
अगर लिखा होता ये ग़म हमारी किस्मत मे,
तब तो यारों हम कभी के मर गए होते

Photo by lucas souza from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment