Poem Romantic Song

The Bud

Written by Gaurav

“यदि चाहत की बातों में ‘कली’ शब्द का अर्थ ढूंढे तो इसका अर्थ है ‘Teenage’. यह वही उम्र है जहाँ से चाहत का सफ़र शुरू होता है | किस तरह एक लड़की, प्यार के अहसास के साथ ये उम्मीद करती है एक ऐसे हमसफ़र की, जो उसे उसकी ज़िन्दगी को सवारने में मदद करे”

रात की चांदनी में सिमटी हुयी,
वो कली थी कोई खिली हुयी,
जिसको भंवरे का इंतज़ार था,
उस कली को किसी से प्यार था

मैंने आँखों में उसकी देखा जब,
एक गहराई सी नज़र आई,
उसके दिल में थी क्या तमन्नाएँ,
मेरी नज़रों में वो उतर आई

देखने से पता चला मुझको,
उसे ना चैन ना करार था,
वो कली थी कोई खिली हुयी,
जिसको भंवरें का इंतज़ार था

चांदनी रात में तारे भी जगमगाते थे,
बहते पानी में वो धुंधले से नज़र आते थे,
मगर यूँ देखना उनको तभी मुनासिब था,
उस हंसी चेहरे से अपनी नज़र हटा लेते

समझ ना आये मुझे कैसे भूल जाऊं उसे,
जो मेरी ज़िन्दगी का प्यार था,
वो कली थी कोई खिली हुयी,
जिसको भंवरें का इंतज़ार था

Photo by Uwe Nake from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment