कैसे मै मिलाऊँ नैना, सजना से हाये,
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये
आई मै सजना तोरी नगरिया,
बाहें पकड़ लो मोरी, कच्ची डगरिया,
देखो जो ऐसे मोहे, लाज सी आये
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये
छुप छुप के हरपल, तुझको निहारूं,
आईने में खुद को देखूं, सवारूँ,
कहीं देख ले ना पिया, मन घबराये
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये
लाये हो मुझको जो छोड़ ना जाना,
वादे, वफायें सारी यूँ ही निभाना,
बिन तेरे एक पल भी जिया नहीं जाए
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये
कैसे मै मिलाऊँ नैना, सजना से हाये,
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये
Photo by Ankur Kumar from Pexels

