Inspirational Poem Song

Life

Written by Gaurav

“मैंने अपने जीवन मै हर वक़्त कुछ ना कुछ नया सीखा है

ज़िन्दगी ने : मुझे हालात के हिसाब से बदलना सिखाया
ख़ुशी ने : मुझे अपने बस मे रहना सिखाया
ग़मों ने : मुझे अपने आप को समझना सिखाया
परिवार ने : मुझे हमेशा खुश रहना सिखाया
दोस्तों ने : मुझे नए दोस्त बनाने और उनसे दोस्ती निभाना सिखाया
ईश्वर ने : मुझे अच्छा इंसान बनना सिखाया
समाज ने : मुझे गिराकर उठना सिखाया
कलम ने : मेरे अन्दर चल रहे विचारों को लिखना सिखाया
हिंदी ने : मुझे अपने विचारों को सहजता से व्यक्त करना सिखाया “

जो गुज़र गया उसे भूल जा, जो है चल रहा उसमे तू जी
जाने कल हो क्या किसको पता, है इसी का नाम तो ज़िन्दगी

सोचे है क्या तुझे क्या पता, तेरे नसीब में क्या लिखा
तेरा समां, तेरा जहाँ, तेरा आसमां, तेरी ज़मीं
जाने कल हो क्या किसको पता, है इसी का नाम तो ज़िन्दगी

दिन ढल गया, वो पल गया, लेकिन किसी ने है सच कहा
जिसने अँधेरा दिया तुम्हे, वो ही दिखायेगा रोशनी
जाने कल हो क्या किसको पता, है इसी का नाम तो ज़िन्दगी

जो बिछड़ गए उन्हें साथ ले, जो है साथ उनको तू प्यार कर
है उन्ही से तू, तेरा वजूद, तेरी हसरतें, तेरी ख़ुशी
जाने कल हो क्या किसको पता, है इसी का नाम तो ज़िन्दगी

ना तो कल पे तेरा जोर था, ना ही कल पे तेरा जोर है
तू ये जान ले, पहचान ले, तेरे बस में बन्दे कुछ नहीं
जाने कल हो क्या किसको पता, है इसी का नाम तो ज़िन्दगी

Photo by Shuvrasankha Paul from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment