Poem Romantic Song

I wish that ever

Written by Gaurav

“हर एक की ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत पल, जब मन न जाने क्यूँ किसी की यादों में खोने लगता है | ऐसा लगता है जैसे हर तरफ जैसे हरियाली ही हरियाली छा गयी हो, किसी की बुरी बातें भी अच्छी लगने लगती है, ये ज़िन्दगी का वो पड़ाव है जहाँ से इंसान प्यार की परिभाषा सीखता है और उनमे से कुछ किस्मती लोग इसे उम्र भर के लिए पा भी लेते है | ज़िन्दगी में अपने प्यार को हासिल कर लेना ही प्यार नहीं कहलाता, बल्कि उस रिश्ते को इमानदारी से निभाना ही सच्चे प्यार की कसौटी है | इस कविता के माध्यम से मैंने प्यार की अभिव्यक्ति कुछ इसी तरह से की है…….”

ऐ काश कभी ऐसा भी तो हो, तुम दूर नहीं बस पास रहो,
जो कहना है तुमसे मै कहूँ, और किसी को कुछ आभास ना हो

हरियाली चारों और हो बस, बारिश की हलकी बूँद गिरें,
हवा का झोंका आता रहे, हम दोनों फिर भी बात करें,
बस प्यार ही प्यार का आलम हो, ग़म का तो कभी एहसास ना हो

जब साथ चले खुशबू तेरी, मेरे मन में हलचल कर जाए,
नाचे जंगल में मोर तभी, सावन की घटा जब चढ़ जाए
दोनों में प्यार हो इतना की, किसी और चीज़ की प्यास ना हो

तेरे दिल में भी मेरे प्यार की, तेज़ी से एक एक लहर उठे,
तुम कह दो दिल की बातें सब, और हम भी तुमसे खुल के कहे
बस हो खुशियाँ दामन में तेरी, दुःख कभी तुम्हारे पास ना हो

Photo by Hasel L. from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment