Humour Poem

Bill Clinton

Written by Gaurav

“बिल्लू भईया…”

एक दिन मेरी पत्नी ने मुझसे कहा सुनो,

“मेरी सहेली के घर बिल क्लिंटन आ रहे है,
हर एक मिनट में सहेली के फ़ोन बजे जा रहे हैं
यदि वो आया तो मै उसे अपने घर बुलाऊंगी,
यदि कुछ गड़बड़ करी तुमने तो ढंग से तुम्हे बताऊंगी

मैंने कहा यदि बुलाना है तो अटल जी को बुलाओ,
ये बिल क्लिंटन क्या है? ” वो बोली आजकल तो क्लिंटन ही सबकी ‘लेटेस्ट न्यूज़’ बना है
मैंने किये लाख जतन मगर वो ना मानी,
क्लिंटन को घर लाने की उसने जिद ठानी ||

मुझसे बोली…. आप ज़रा बाहर ही रहना,
और जब भी वो आये मुझसे फ़ौरन कहना
मै बाहर खड़ा था अचानक क्लिंटन जी आये,
मैंने नमस्ते की जब तो उन्होंने हाथ मिलाये

थोड़ी देर बाद जब मेरी पत्नी बाहर आई तो उन्होंने देखा
कि क्लिंटन सड़क पे भागते जा रहे थे,
सड़कों पे चलते लोग उन्हें यूँ भागते देख,
हसते जा रहे थे

पत्नी गुस्से में बोली बिल ऐसे नही भागते
ज़रूर तुमने कुछ कहा है,
मै बोला मैंने तो बस यही कहा…..
कि तुम्हारी भाभी का नाम “मोनिका” है

Photo by ROMAN ODINTSOV from Pexels

Sending
User Review
4 (1 vote)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment