Poem Sad Song

Unforgettable

Written by Gaurav

“ज़िन्दगी में कई बार हम कुछ ऐसे लोगों से मिलते है जो बहुत थोड़े समय के लिए ही ज़िन्दगी में आते है मगर बहुत सारी यादें दे जाते है जो हमें सारी उम्र उनकी याद दिलाती रहती है | कभी कभी लम्बे समय से सिखाई जा रही अच्छी आदत भी कुछ देर की बुरी आदत में सिमट कर रह जाती है, यह सब कुछ निर्भर करता है आपके ऊपर की आप क्या चाहते है ? कभी कभी थोड़े वक़्त के लिए ही कुछ बेनाम से रिश्ते बन जाते है जिनका हकीकत में कोई वजूद नही होता फिर भी हमें काफी कुछ नया सिखा जाते है की किस तरह हमें अपनी ज़िन्दगी जीनी चाहिए”

जिसे देखते ही जाने क्यूँ, वक़्त ठहर सा जाता है,
मेरी नज़र मे यारों ‘चेहरा’ उसे कहा जाता है

जब कोई चेहरा मेरी नज़र के सामने आ जाता है,
तुम बहुत याद आते हो
जब कोई मुझको भूले दिन की, फिर से याद दिलाता है,
तुम बहुत याद आते हो

मेरे जीवन का सपना था बस एक तेरा प्यार सनम,
वो भी ना मिल पाया हमको किस्मत थी बेकार सनम
वक़्त ने हमसे छीन के खुशियाँ, आँचल मे ग़म भर दिए,
सारे आंसू पी के हम बस ग़म को सहते रह गए
जब हर किस्सा दिल मे मेरे कई तूफ़ान उठाता है,
तुम बहुत याद आते हो

अब तो ज़िन्दगी मेरी बिलकुल वीरानी सी हो गयी,
सुख की नींद तो बैरी होकर जाने कबकी खो गयी
फिर भी मेरे दिल मे तुम अब भी वैसे समाई हो,
मेरे दिल के सागर की तुम आज भी गहराई हो
जब आकर वक़्त कभी किस्सा फिर से दोहराता है,
तुम बहुत याद आते हो

Photo by Manjeet Singh Yadav from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment