Humour Poem

Titanic Government

Written by Gaurav

“टाइटैनिक सरकार”

सरकार से दुखी एक व्यक्ति महात्मा के पास गया और बोला,

महाराज मैंने सुना है कि आप महान है,
और अकेले आप ही इस धरती कि शान है

इसी कारण मै आपकी शरण में आया हूँ,
महाराज आपके लिए एक छोटा सा प्रश्न लाया हूँ,

आपका जन्म देव-अवतार से है,
मेरा प्रश्न देश कि सरकार से है

महात्मा बोले पूछों वत्स क्या पूछना चाहते हो,
क्या देश के नेताओं का असली धंधा जानना चाहते हो ?

युवक बोला नही महाराज मुझे बस ये बताइए कि
“यह सरकार देश से कैसे जायेगी ??”

कुछ सोच महात्मा बोले
बिलकुल ‘टाइटैनिक’ की तरह पहले टूटेगी… फिर डूब जाएगी

Photo by Katalin RHorvát from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment