Poem Romantic Song

Intention

Written by Gaurav

“Science का मानना है की अगर तंदुरुस्त रहना है तो कम से कम 6 घंटे की नीद बहुत ज़रूरी है, अब ज़रा उनसे भी पूछ लो जो प्यार में पड़कर अपनी नींदें ही खो बैठे है लेकिन फिर भी तंदुरुस्त है| प्यार के कई side effects भी है जैसे धडकनों का बढ़ना, किसी का चेहरा बार बार निगाहों में रहना, भूख-प्यास न लगना ये सब…
लेकिन हद तो तब हो जाती है जब ये बीमारी नींद से भी जुड़ जाए फिर तो डॉक्टर भी जवाब दे देता है कि अब कुछ नहीं हो सकता , आपने बहुत देर कर दी, आपको तो…….प्यार हो गया है “

नींदें तो चुरा ली मेरी अब, क्या चैन चुराने आये हो,
बोलो तो आखिर तुम कितना, हमें और सताने आये हो ?

अब तो रातों में चैन कहाँ, बस ख्वाब तुम्हारे रहते हैं,
दिन भर सोचा करते तुमको, भले दूर तुमसे रहते है
क्या आज मुझे फिर से तुम अपने पास बुलाने आये हो,
बोलो तो आखिर तुम कितना, हमें और सताने आये हो ?

दिल कहता है इतना मुझको, तुमसे बस दिलबर कहना है,
तुम दूर नही बस पास रहो, हमें सुख दुःख मिलकर सहना है
क्या यही दिलासा आज मुझे तुम फिर से दिलाने आये हो,
बोलो तो आखिर तुम कितना, हमें और सताने आये हो ?

तेरी चाहत में तो हमने, खुद तुमसे रिश्ता जोड़ दिया,
पर तुमने दुनिया के डर से, क्यों मुझसे नाता तोड़ लिया
वो बातें सारी झूठीं थी, क्या ये समझाने आये हो,
बोलो तो आखिर तुम कितना, हमें और सताने आये हो ?

Photo by Andrea Piacquadio from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment