Poem Romantic Song

Beloved

Written by Gaurav

“जब एक लड़की अपना परिवार छोड़कर दूसरे परिवार में अपना नया जीवन शुरू करती है तो इस सफ़र में उसका सबसे करीबी सिर्फ उसका जीवन साथी होता है | यह रिश्ता किसी नाज़ुक डोरी के सामान होता है जो ज्यादा खींचने पर टूट भी सकता है | एक दूसरे की इज्जत, प्यार और समझदारी से ही रिश्ता निभ पाता है, ऐसे में अगर दोनों ही एक दूसरे के लिए नए हो तो ये ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है | लड़की, अपने होने वाले जीवन साथी से, अपनी इस नयी ज़िन्दगी की शुरुआत करते हुए क्या उम्मीदें रखती है और कैसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करती है, इस गीत में यही दिखाया गया है”

कैसे मै मिलाऊँ नैना, सजना से हाये,
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये

आई मै सजना तोरी नगरिया,
बाहें पकड़ लो मोरी, कच्ची डगरिया,
देखो जो ऐसे मोहे, लाज सी आये
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये

छुप छुप के हरपल, तुझको निहारूं,
आईने में खुद को देखूं, सवारूँ,
कहीं देख ले ना पिया, मन घबराये
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये

लाये हो मुझको जो छोड़ ना जाना,
वादे, वफायें सारी यूँ ही निभाना,
बिन तेरे एक पल भी जिया नहीं जाए
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये

कैसे मै मिलाऊँ नैना, सजना से हाये,
पलकें उठाऊँ कैसे, जिया घबराये

Photo by Ankur Kumar from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment