Ghazal Poem Romantic Song

Propose

Written by Gaurav

“प्यार में छोटी मोटी नोकझोंक तो आम बात है, यह प्यार को और भी नमकीन बना देती है | हर प्रेमी यही चाहता है की रूठने-मनाने का ये सिलसिला यूँ ही चलता रहे ताकि एक दुसरे को अच्छी तरह से समझा जा सके, और वैसे भी प्यार का दूसरा अर्थ ‘एक दूसरे को समझना’ भी तो है “

तुमसे मोहब्बत करते है हम, बस यही फरमाईये,
दिल में मेरे बसे रहिये और हमें क्या चाहिए

चाहत में ऐसे चुप रहना और परेशां करता है,
होंठों से कहना मुश्किल ग़र आँखों से समझाइए

प्यार में धोखा ही मिलता, ये दुनिया वाले कहते है,
रखिये भरोसा इस दिल पर कभी हमको भी अजमाइये

क्यों चेहरे का रंग उड़ा है, माथे पे परेशानी है,
गाल गुलाबी अच्छे लगते, थोडा सा शर्माईये

सोचेंगे जब उम्र ना होगी, कैसे पल वो काटेंगे,
आज जवानी का मौसम है, खुश होके इतराइये

साथ तुम्हारा ना छोड़ेंगे, तुमसे वादा करते हैं,
सोच के दुनिया भर की बातें मत इतना घबराइए

Photo by Deepak Khirodwala from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment