Ghazal Poem

An Attempt

Written by Gaurav

“किसी भी काम को अच्छे ढंग से करने के लिए हम सभी को ‘कोशिश’ करनी पड़ती है, हम चाहे किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो, एक अच्छा परिणाम आपकी अच्छी ‘कोशिशों’ पर ही निर्भर करता है | यह बिलकुल भी ज़रूरी नहीं हर कोशिश ‘सफलता’ कि ओर ही ले जाये लेकिन ये बिलकुल सत्य है कि अगर आपका इरादा पक्का है तो आपकी ‘कोशिश’ बेकार नहीं जाएगी और उसका फल एक न एक दिन आपको ज़रूर मिलेगा”

खुद से खुद को समझाने की एक कोशिश की है…
आज रूठों को मनाने की एक कोशिश की है

कहीं ना भूल गए हो हम पुरानी यादें….
अपने को आजमाने की एक कोशिश की है

बहोत दिनों से क़ैद किये बैठे थे….
दिल के जज्बात बताने की एक कोशिश की है

नज़रें नीची किये, हाथों में फूल लेके खड़े…..
तुमसे प्यार जताने की एक कोशिश की है

इश्क के रंग बरसते हो फिजाओं में जहाँ…..
ऐसी दुनिया बसाने की एक कोशिश की है

Photo by Andrea Piacquadio from Pexels

Sending
User Review
0 (0 votes)

About the author

Gaurav

मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें, तुम अच्छा सोचते तो ऐसा लिखती, तुम और भी अच्छा सोचते तो मै वैसा लिखती. तुम इस बात को ऐसे कहते, तुम उस बात को वैसे कहते.... मै और मेरी कलम अक्सर ये बातें करतें....

Leave a Comment